स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश मिश्रा द्वारा नगर पालिका कार्यालय में स्वच्छता सेवा का कार्य किया गया. कार्यक्रम के दौरान निकाय के समस्त कर्मचारी एवं पार्षदों ने भी नगर पालिका कार्यालय में स्वच्छता सेवा का कार्य किया I नगर पालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन द्वारा नगर की जनता से विनम्र आग्रह किया गया कि वे भी अपने वार्ड एवं घरों के आस पास स्वच्छता बनाये रखें और हरदा नगर को मध्य प्रदेश का नंबर 1 शहर बनाने की दिशा में सहयोग प्रदान करें.




